Ranbir Kapoor के लिए Alia Bhatt ने बदली अपनी ये आदत, एक्टर बोले-'आसान नहीं होता है...'

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से बेहद प्यार करते हैं। दोनों बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। रणबीर और आलिया ने साल 2022 में शादी की थी। एक्टर ने अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताया कि शादी के बाद उनमें बहुत बदलाव आया है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की क्यूट जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। रणबीर और आलिया की प्यारी सी बेटी राहा (Raha) है। एक्टर ने बताया कि शादी के बाद में उनमें पहले से कई बदलाव आए हैं। निखिल कामांत के पॉडकास्ट में रणबीर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि आलिया ने अपने अंदर बहुत बदलाव किए ताकि मुझे परेशानी ना हो। आलिया तेज आवाज में बात करती थी। मुझे लगता था कि मेरा पिता का लहजा मुझे बड़े होते हुए बहुत परेशान करता है।

किसी के लिए आसान नहीं होती हैं 30 सालों तक आप जिस तरह से बात करते हो। उसको किसी के लिए बदलना। एक्टर ने बताया कि कैसे उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के बीच अक्सर होने वाली बहस ने उन्हें बच्चे के रूप में आघात पहुंचाया खासकर उनके पिता की ऊंची आवाज ने।

End of Feed