बॉलीवुड

'Animal' की हुई आलोचना पर Ranbir Kapoor ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले 'इंडस्ट्री में कई लोग मुझसे निराश हैं...'

Ranbir Kapoor on backlash for Animal: बीते साल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों ने रणबीर कपूर स्टारर की आलोचना की थी। फिल्म की हुई आलोचना पर अब रणबीर कपूर ने पहली बार जुबान खोली है।

Image

Ranbir Kapoor's Animal

Ranbir Kapoor on backlash for Animal: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। रणबीर कपूर स्टारर को जहां कई लोगों ने पसंद किया था तो कईयों ने 'एनिमल' की खूब आलोचना भी की। लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सेलेब्स मौजूद हैं, जिन्हें रणबीर कपूर की 'एनिमल' खास पसंद नहीं आई। 'एनिमल' की आलोचना पर अब पहली बार रणबीर कपूर ने खुलकर बात की है।

हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि जब उन्होंने पहली फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो वो भी डर गए थे। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर ने अपनी गुड बॉय की इमेज के बाद कुछ अलग हटकर करने की कोशिश की। फिल्म की आलोचना होने पर रणबीर कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों उनसे निराश हुए। इसलिए उन्होंने कईयों से माफी मांगी और बोला कि वो ऐसा दोबारा नहीं करेंगी। रणबीर ने बताया कि वो अपनी लाइफ के ऐसे चरण में हैं कि वो किसी से बहस नहीं करना चाहते हैं। अगर किसी को मेरा काम पसंद नहीं आता है तो मैं उन्हें सॉरी बोलूंगा और अगली बार खूब मेहनत करूंगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर को पहली बार भगवान राम की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी हैं, जिन्हें माता सीता की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article