Ramayana Posters: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर बीते दिन मुंबई में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी और रवि दुबे एक खास इवेंट में पहुंचे, जहां पॉपुलर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने भी शिरकत की। इस खास मुलाकात में रणबीर कपूर ने उन्हें भगवान राम, धर्म और उनके जीवन से जुड़े मूल्यों के बारे में बताया। रणबीर ने मिस्टर बीस्ट से बातचीत की और फिल्म की कहानी व भगवान राम के आदर्शों को समझाने की कोशिश की। मेकर्स ने फिल्म रामायण के अलग-अलग कैरेक्टर के पोस्टर भी शेयर किए। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-The Vvaan: पहले दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की मूवी उड़ाएगी गर्दा, मेकर्स होंगे खुश)
रणबीर-यश को देख गदगद हुए लोग (pic credit-instagram)
सामने आए नए पोस्टर्स
बीते दिन इवेंट के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के कई नए कैरेक्टर पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आए। फिल्म में रणबीर श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर में तीनों वनवास के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। तीनों ने राजमहल की सुख-सुविधाओं को छोड़कर भगवान राम के पिता राजा दशरथ के आदेश और कैकेयी को दिए उनके वचन को निभाने का फैसला किया है। दूसरा पोस्टर रावण के किरदार पर आधारित है। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। पोस्टर में सोने से सजी लंका और रावण का शानदार अंदाज देखने को मिलता है। मेकर्स ने रावण को तीनों लोकों का शासक बताया है।
मुंबई के इवेंट में रणबीर कपूर ने मिस्टर बीस्ट से बातचीत की शुरुआत ‘जय श्री राम’ और ‘पवनपुत्र हनुमान की जय’ के साथ की। उन्होंने समझाया कि रामायण और श्रीराम भारतीय संस्कृति में गहराई से जुड़े हुए हैं। रणबीर ने कहा कि भगवान राम ने कभी खुद को हीरो बनाने की कोशिश नहीं की, बल्कि उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है। उनके मुताबिक, राम राजकुमार थे और उनके पास सबकुछ था, लेकिन पिता के वचन और अपने धर्म यानी कर्तव्य को पूरा करने के लिए उन्होंने सब कुछ त्याग दिया। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म रामायण का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होने की तैयारी में है।
