Ranbir-Sai to start Ramayana in March: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने साल 2023 में अपने करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी एनिमल दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। फिल्म एनिमल ने पहले दिन से रिकॉर्ड तोड़ने का ऐसा सिलसिला शुरू किया, जो साल 2024 तक जारी है। फिल्म एनिमल से लोगों को दीवाना बनाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayana) शुरू करेंगे, जो काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है। मिड-डे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि फिल्म एनिमल 2 मार्च से फ्लोर पर आ जाएगी, जिसे नितेश तिवारी अप्रैल-मई तक शूट करेंगे। नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण के लिए मुंबई में पहला सेट लगाने का फैसला लिया है। ये सेट बहुत भव्य होगा, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी पहला सीन शूट करेंगे।
Ranbior Sai in Ramayana
मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है, 'डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म की स्टारकास्ट और क्रू को जानकारी दी है कि वो 2 मार्च से रामायण की शूटिंग शुरू करेंगे। नितेश तिवारी मुंबई फिल्म सिटी में रामायण के लिए बहुत बड़ा सेट लगाएंगे, जिसमें कई महीनों तक शूटिंग चलेगी। इस सेट पर ही रणबीर-साई के महत्वपूर्ण सीन्स शूट होंगे। मेकर्स चाहते हैं कि मानसून शुरू होने से पहले रामायण के महत्वपूर्ण सीन्स निपटा लिए जाएं।'
फिल्म के कुछ सीन्स शूट करने के बाद ही मेकर्स इनके वीएफएक्स पर काम करना शुरू कर देंगे। नितेश तिवारी की रामायण वीएफएक्स के बिना नहीं बनाई जा सकती है, जिस कारण मेकर्स शूटिंग के साथ ही इसका पोस्ट प्रोडक्शन शुरू करेंगे।
