बॉलीवुड

Kalki 2898 AD के साथ एक बार फिर बजेगा प्रभास के नाम का डंका, मई में इस दिन रिलीज होगी 'सलार' स्टार की मूवी

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD To Release In May: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर आतंक मचा दिया। वहीं अब वह 'कल्की 2898 एडी' के साथ भी सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं। प्रभास की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Image

कल्की 2898 एडी की रिलीज डेट आई सामने

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD To Release In May: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बाहुबली फेम प्रभास (Prabhas) ने बीते साल दिसंबर में 'सालार' से सबका दिल जीत लिया था, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों रुपये छापे थे। इसके अलावा भी उनके खाते में कई फिल्में मौजूद हैं, जिसमें से एक मूवी उनकी 'कल्की 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) भी है। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्की 2898 एडी को लेकर कहा जा रहा था कि मूवी जनवरी में ही रिलीज होगी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

'कल्की 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) को मेकर्स ने इसी साल मई में रिलीज करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दी। पोस्टर के जरिए फैंस को 'कल्की 2898 एडी' की रिलीज डेट का तो पता चला ही, साथ ही प्रभास का भी दमदार अवतार देखने को मिला। फिल्म के नए पोस्टर में प्रभास (Prabhas) एक योद्धा के रूप में नजर आए, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक रहा। वहीं 'कल्की 2898 एडी' की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म इसी साल 9 मई को रिलीज होगी।

प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्की 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) का पोस्टर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कैप्शन में लिखा, "जो कहानी 6000 साल पहले खत्म हो गई थी, अब वो 9 मई, 2024 को शुरू होगी। भविष्य का खुलासा होगा।" प्रभास की इस मूवी को लेकर फैंस ने भी एक्साइटमेंट जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "बस अब और इंतजार नहीं होता।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे इस मूवी में इंटरेस्ट आ रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article