Aamir Khan Expresses Emotions After Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी हो चुकी है। इरा खान (Ira Khan) ने नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग उदयपुर में परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी रचाई। आमिर खान की बेटी में जमकर धूम-धड़ाका हुआ। संगीत से लेकर विदाई तक, इरा खान की शादी की हर एक चीज ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इरा खान की विदाई के बाद आमिर खान (Aamir Khan) भावुक नजर आए। उन्होंने बेटी की शादी का अनुभव कैमरे के सामने भी साझा किया।
आमिर खान (Aamir Khan) ने भी इरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) की शादी में रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहां तक कि वह अपनी बेटी की शादी पर नाचे और गाए भी थे। वहीं जब बॉलीवुड हंगामा ने उनसे बेटी की शादी के अनुभव के बारे में सवाल किया तो आमिर खान ने कहा, "ये बिल्कुल शहनाई की तरह है। शहनाई असल में शादियों में बजाई जाती है, उसमें एक क्वालिटी होती है कि वह आपको खुशी भी देती है और उदासी भी देती है। वो एक तरह का मिक्स इमोशन होता है। तो वो खुशी भी थी और थोड़ी उदासी भी थी।"
बता दें कि इरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे ने उदयपुर में ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। उन्होंने पति नुपुर संग व्हाइट गाउन पहनकर एंट्री मारी थी। खास बात तो यह है कि इस पल के लिए खुद आमिर खान (Aamir Khan) ने भी अपनी बेटी को तैयार किया था। इरा खान और नुपुर शिखरे की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2020 में हुई थी। शुरुआत में नुपुर और इरा एक-दूजे के दोस्त बने, लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
