बॉलीवुड

Animal में जान फूंकने के लिए रणबीर कपूर ने लिया ऋषि कपूर का सहारा, पिता को याद कर शूट किया एक-एक सीन

Ranbir Kapoor Remembers Rishi Kapoor On The Set Of Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें तूफान मचाकर रख दिया है। वहीं फिल्म से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर कपूर ने बताया कि वह अपने पिता को सेट पर याद करते थे।

Image

'एनिमल' के सेट पर ऋषि कपूर को याद करते थे रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor Remembers Rishi Kapoor On The Set Of Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर 'एनिमल' के साथ पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई करने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ-साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। हाल ही में 'एनिमल' फिल्म से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें रणबीर कपूर ने मूवी के साथ-साथ निजी जिंदगी के बारे में भी बातचीत की। रणबीर कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वह 'एनिमल' के सेट पर अपने पापा ऋषि कपूर को याद करते थे।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए 'एनिमल' (Animal) फिल्म में अपना किरदार अदा किया। इस सिलसिले में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "मैं हमेशा संदीप से कहता था कि मुझे किसी के बारे में बताओ, क्योंकि मुझे ये चीजें महसूस नहीं हो रही हैं। इन सबके बीच कहीं न कहीं मुझे मेरे पापा की याद आई, क्योंकि जिस तरह से वो बात करते थे। वो बहुत ही एग्रेसिव (गुस्सैल) इंसान थे। तो मैं उनसे खुद को जोड़ने की कोशिश करता था।"

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म को सीबीएफसी ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही फिल्म 3 घंटे से भी ज्यादा लंबी है। इस सिलसिले में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "ये 'कभी खुशी कभी गम' का एडल्ट वर्जन है।" रणबीर कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि किरदार में डूबे होने के बाद भी वह अपने घर में कदम रखने से पहले सारी चीजें भूल जाते थे। इस बारे में उन्होंने कहा, "मैं किसी भी किरदार को घर नहीं ले जाती। ये मेरे अपने लोगों के लिए सही नहीं होगा। अगर मैं घर जाकर ऐसा ऐक्ट करता तो मेरी बीवी मुझे मारती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article