Ranbir Kapoor Reveals Brahmastra 2 Script Is Ready: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने न केवल लोगों को इंप्रेस किया था, बल्कि बड़े पर्दे पर खूब जबरदस्त कमाई भी की थी। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) की स्क्रिप्ट भी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और एक्टर ने इसकी शूटिंग पर भी चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash संग ब्रेकअप करने के चक्कर में हैं Karan Kundrra! नया प्रोजेक्ट हाथ लगते ही चढ़ा फितूर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) पहले पार्ट से बहुत ग्रैंड होने वाली है। साथ ही उन्होंने बताया कि मूवी की शूटिंग 2024 के अंत में शुरू हो जाएगी। इस बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "आयान ने हाल ही में मूवी की स्क्रिप्ट हमसे साझा की है और यह मूवी पहले पार्ट के मुकाबले 10 गुणा ज्यादा होने वाली है। आयान अभी 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं तो पहले वह 'वॉर 2' की शूटिंग अगले साल तक खत्म करेंगे। इसके बाद 2024 के अंत और 2025 की शुरुआत तक मूवी की शूटिंग शुरू हो जाएगी।"
'ब्रह्मास्त्र' वाली गलतियां नहीं दोहराएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) से जुड़े कई काम भी हो चुके हैं, हालांकि वे कोशिश करेंगे कि पिछली गलतियां बिल्कुल न दोहराएं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म की जो आलोचनाएं हुई थीं, उसे हम समझते हैं। हमने सभी चीजें ध्यान में रखी हुई हैं। डायलॉग, कमेंट्स और शिवा व ईशा की केमिस्ट्री, हर चीज पर काम करेंगे। हम कोशिश करेंगे कि इस बार उन्हें न दोहराएं।"
