Ranbir Kapoor enjoying Weekend: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने बिग प्रोजेक्ट लव एंड वॉर और रामायण को लेकर व्यस्त नजर आ रहे हैं। उनके पास दोनों ही फिल्मों के लिए काफी बीजी शेड्यूल है। बावजूद इसके स्टार अपने लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में उन्हें शनिवार के दिन पेडल खेलते हुए स्पॉट किया गया। शनिवार को अपना मी-टाइम बिताते हुए उन्हें देखा जा सकता है। आइए रणबीर की इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
आज, 25 जनवरी, 2025 को रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) शहर में पैडल खेलते हुए देखे गए। पैपराजी वीडियो में, उन्हें अपने रैकेट से गेंद मारते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने काले रंग की एथलेटिक ड्रेस पहनी हुई थी। स्टार ने एक सफेद टोपी और चश्मा भी पहना था, जिसे वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे। हालांकि वह किसके साथ खेल रहे हैं यह दिखाई नहीं दे रहा है। अपने फेवरेट स्टार को इस तरह से मजे लेते हुए देखकर खुश हो रहे हैं।
रणबीर कपूर के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें परफेक्ट खिलाड़ी बोल रहा है तो कोई उनकी इस स्किल की तारीफ कर रहा है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार एनिमल में दिखाई दिए थे, इसके बाद उनके कहते में नितेश तिवारी की रामायण और संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर है।
