बॉलीवुड

Padma Award 2025: सिंगर अरिजीत सिंह को पद्म श्री, पंकज उधास को मिला पद्म भूषण मरणोपरांत; देखें इंडस्ट्री में किसे मिला क्या सम्मान

Padma Award 2025: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को भी पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। वहीं, गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलेगा।

Image

बॉलीवुड को पद्म सम्मान

Padma Award 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। इस बार फिल्म जगत की कई हस्तियों को भी सम्मान मिला है। इसमें बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को इन बड़े आवार्डों से सम्मानित किया गया है। इसमें 2 दिवंगत गायक कलाकारों को भी कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। वहीं, गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलेगा। इन दोनों महान हस्तियों का साल 2024 में निधन हो गया था।

पद्म भूषण

आनंत नाग, जतिन गोस्वामी, नंदमुरी बालकृष्ण, दिवंगत पंकज उधास, साउथ के स्टार एस अजीत कुमार, शेखर कपूर, और शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म श्री

सिंगर अरिजीत सिंह, सिंगर जसपिंदर नरूला को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

यह सभी सर्वोच्च सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है।

दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा, पंकज उधास, तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, वरिष्ठ फिल्म निर्माता शेखर कपूर और गायक अरिजीत सिंह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के 139 प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं। लोक गायिका सिन्हा और प्रख्यात मलयालम पटकथा लेखक-निर्देशक एम टी वासुदेवन नायर को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए मरणोपरांत दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

प्रसिद्ध गजल गायक उधास को मरणोपरांत तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनके साथ अजित, कपूर, तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग और भरतनाट्यम नृत्यांगना-अभिनेत्री शोभना को भी सम्मानित किया गया है। इस सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article