बॉलीवुड

मां नीतू कपूर के पैर दबाते दिखे Ranbir Kapoor, बोलीं- ‘इतना सीधा भी नहीं है तू'! आलिया की मां ने भी किया रिएक्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 11, 2024, 08:51 AM IST

Ranbir Kapoor Touches Neetu Kapoor's Feet: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एक फोटो नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस फोटो में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के पैर दबाते नजर आ रहे हैं। मां-बेटे की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी रिएक्ट किया है।

Image

Neetu Kapoor and Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Touches Neetu Kapoor's Feet: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने सुपरहिट फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर खुद तो किसी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर नहीं है, पर उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और पत्नी आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर रणबीर कपूर संग फोटोज भी पोस्ट करती हैं। इस बीच अब नीतू और रणबीर का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे खुद नीतू कपूर ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस फोटो में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर से पैर दबाते नजर आ रहे हैं। मां-बेटे की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।

इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने अपने बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा है। खुद आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी नीतू और रणबीर की इस फोटो पर रिएक्ट किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

'तू इतना भी सीधा नहीं है'

नीतू कपूर ने रणबीर कपूर संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'चंदा है तू, मेरा सूरज है तू। मुझे पता है इतना सीधा भी नहीं है तू..' नीतू कपूर और रणबीर कपूर की इस फोटो पर फैंस के भी मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जिसमें रणबीर की मासूमियत की कुछ लोग तारीफ करते नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग इस मां-बेटे के बॉन्ड को भी काफी पसंद कर रहे हैं। आलिया भट्ट की मां और रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए तीन हार्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस नीतू कपूर अपनी करीबी दोस्त और आइकॉनिक एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ कॉफी विद करण में नजर आई हैं। दोनों का ये एपिसोड काफी पसंद किया जा रहा है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article