Ranbir Kapoor and Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिता बनने के बाद अब अपनी फादर वाली ड्यूटी बड़े बेहतरीन अंदाज से निभाते दिख रहे हैं। रणबीर और राहा के बीच का प्यार फैंस को साफ महसूस होता है। कई इंटरव्यू में भी रणबीर और आलिया बेटी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात कर चुके हैं। जब से रणबीर और आलिया ने बेटी राहा कपूर का चेहरा रिवील किया है, तभी से राहा फैंस की चहेती बन हई है। अब जब भी बॉलीवुड के बाप-बेटी की जोड़ी की बात होती हैं तो अब सभी की जुबान पर सीधे रणबीर कपूर और राहा कपूर का नाम आ जाता है।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर और राहा की एक क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो तेजी से वायरल भी होने लगी है। पीले रंग के कपड़ों में राहा कपूर और ग्रीन टीशर्ट व सफेद शॉट्स में रणबीर कपूर इस तस्वीर में एक साथ नजर आ रहे हैं। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
रणबीर और राहा की प्यारी तस्वीर हुई वायरल
आलिया ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, इसमें नन्ही राहा अपने पापा रणबीर कपूर का हाथ थामे चलती नजर आ रही है। इस तस्वीर में राहा और रणबीर का चेहरा नहीं दिख रहा है, क्योंकि इसे पीछे से क्लिक किया गया है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है..' इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस रणबीर और राहा के बान्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि शादी और बच्चे के बाद रणबीर का बिहेवियर पूरी तरह से बदल गया है।
