'Dhoom 4' का हिस्सा होंगे Ranbir Kapoor !! बड़ा खुलासा करते हुए बताया पूरा सच

Ranbir Kapoor on Part of Dhoom 4: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने यशराज फिल्म्स की 'धूम 4' का हिस्सा होने की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Ranbir Kapoor on Part of Dhoom 4: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट के ट्रेलर लॉन्च को लेकर छाए हुए हैं, जो 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था। हालांकि मेकर्स ने इस ट्रेलर को किसी कारण टाल दिया है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर को लेकर काफी लंबे समय से खबरें आ रही थी कि वो 'धूम 4' (Dhoom 4) में नजर आएंगे। 'धूम 4' में अपनी कास्टिंग की खबरों पर अब रणबीर कपूर ने खुद चुप्पी तोड़ दी है। तो चलिए जानते हैं क्या सच में रणबीर कपूर को फिल्म 'धूम 4' में देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में वापस आते ही हर्षद चोपड़ा ने दिखाई कंटेस्टेंट्स को औकात, दोस्त धीरज धूपर को जमकर लताड़ा)

Ranbir Kapoor on Part of Dhoom 4

'धूम 4' का हिस्सा होनी की रणबीर कपूर ने बताई

रिव्यू नेशन को दिए इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने रणबीर कपूर और यश की आने वाली फिल्मों की बात की। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' और 'रामायण' का जिक्र करते हुए उन्होंने रणबीर की अगली फिल्म 'धूम 4' के बारे में भी पूछ लिया। 'धूम 4' का हिस्सा होने की खबरों पर रणबीर कपूर ने कहा, 'नहीं, अभी मैं 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहा हूं, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'कई बार चेहरे को देखकर काम मिल जाता है' प्रिटी नेपोटिज्म पर Anjali Anand का ने तोड़ी चुप्पी)

रणबीर कपूर के इस दौरान यह साफ कर दिया है कि वो 'धूम 4' पर काम नहीं कर रहे हैं। यश राज फिल्म्स ने भी अभी तक इस फिल्म, उसके डायरेक्टर या कास्ट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'एनिमल पार्क' होगी, जो 'एनिमल' का सीक्वल है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। साल 2024 में अफवाहें सामने आई थी कि रणबीर कपूर ने 'धूम 4' करना का फैसला किया है। कई रिपोर्ट्स में रणबीर कपूर के साथ इस मूवी के लिए विक्की कौशल का नाम भी सामने आया था। अब 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

End of Feed