जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 77 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं।
देवरा ने जवान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म पिछले साल 7 सितंबर को रिलीज हुई थी।
रणबीर कपूर की एनिमल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म ने पहले दिन 63.80 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में थे।
शाहरुख खान की पठान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ की कमाई की थी।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। फिल्म ने पहले दिन 55.40 करोड़ की कमाई की थी।
यश की फिल्म केजीएफ-चैप्टर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.95 करोड़ का बिजनेस किया था। दर्शक इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने पहले दिन 53.35 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भले ही फ्लॉप हो गई थी। लेकिन फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ बिजनेस किया था। फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ का बिजनेस किया था।
हैप्पी न्यू ईयर ने पहले दिन 44.97 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषके बच्चन, सोनू सूद, बोमन इरानी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।