थाईलैंड में छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे रणबीर-आलिया, पैपराजी को टुकुर-टुकुर निहारती रह गई राहा बेबी

Raha Kapoor with Alia and Ranbir: हमेशा की तरह राहा अपने पापा की गोदी में नजर आई। राहा इस मौके पर बेहद खुश नजर आ रही थी, जैसी ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया वह खुशी से झूम उठी। आइए दिखाते हैं राहा की ये प्यारी वीडियो

Raha Kapoor with Alia and Ranbir: रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट( Alia Bhatt) हाल ही में नया साल मनाकर लौटे हैं। कपल साथ में अपनी बेटी को लेकर मुंबई आए हैं, नए साल के शानदार जश्न को खत्म कर अब कपल काम पर लौटा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ राहा कपूर भी थी। हमेशा की तरह राहा अपने पापा की गोदी में नजर आई। राहा इस मौके पर बेहद खुश नजर आ रही थी, जैसी ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया वह खुशी से झूम उठी।

Raha Kapoor with Alia and Ranbir

नए साल पर पूरे कपूर परिवार ने शानदार जश्न मनाया। रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ उनकी मां नीतू कपूर( Neetu Kapoor) और बहन ऋद्धिमा कपूर( Riddhima Kapoor) का परिवार एक साथ एन्जॉय करता दिखाई दिया था। सोशल मीडिया पर कपूर परिवार की जश्न की तस्वीरें छाई रही थी। वहीं अब वेकेशन से लौटते हुए कपल थका दिखाई दे रहा था। आलिया एयरपोर्ट से उतरते ही गाड़ी की तरफ जा रही थी, वहीं पीछे रणबीर कपूर की गोदी में राहा झूमते हुए आ रही है। हमेशा की तरह राहा अपने पापा की गोदी में थी। जैसे ही राहा ने कैमरे को देखा वह खुश हो गई और पैपराजी ने जमकर फोटो क्लिक की।

End of Feed