बॉलीवुड

Ranbir -Alia: रणबीर कपूर पत्नी आलिया और बेटी के साथ नए घर के बाहर हुए स्पॉट, Raha की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Ranbir-Alia Viral Video: रणबीर और आलिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपनी बेटी राहा (Raha) के साथ दिखाई दे रहे हैं। रणबीर और आलिया के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। राहा की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया।

Image

Ranbir alia with daughter raha (credit pic: Instagram)

Ranbir-Alia Viral Video: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल अक्सर अपने नए घर की अंडर कन्स्ट्रक्शन साइट के बाहर नजर आते हैं। कभी रणबीर अपनी मां के साथ दिखाई देते हैं। कभी आलिया भट्ट के साथ नजर आते हैं। रणबीर और आलिया का हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रणबीर-आलिया के साथ उनकी बेटी राहा (Raha) भी नजर आईं। तीनों अपने नए घर के बाहर स्पॉट हुए। इस वायरल वीडियो ने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

वीडियो में रणबीर अपनी गाड़ी की तरफ नजर आते हैं। उनकी पीछे आलिया अपनी बेटी को गोद में लेकर आते हुए दिखाई दे रही हैं। आलिया और रणबीर कैजुअल आउटफिट में नजर आए।

नए घर के बाहर बेटी के साथ स्पॉट हुए रणबीर-आलिया

राहा का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फैंस राहा की क्यूटनेस पर फिदा हो जाते हैं। इससे पहले राहा और आलिया का अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेरेमनी से वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में आलिया ने एक हाथ से बेटी राहा को गोद में उठाया था और दूसरे हाथ से उनकी आईस्क्रीम पकड़ी हुई थी। मां-बेटी की क्यूट फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया था। इसके बाद रणबीर अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थे।राहा ने पैपराजी को देखकर स्माइल किया था। इस वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिला था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में काम कर रहे हैं। वहीं, आलिया जिगरा की शूटिंग में बिजी हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article