Ranbir-Alia Viral Video: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 12 जुलाई को परिवार और दोस्तों के सामने शादी की। इस शादी में बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई। कपल के शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का क्यूट वीडियो सामने आया है। दोनों शादी में जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया है।
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt (credit Pic: Instagram)
रेडिट यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रणबीर व्हाइट कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों साथ में शादी का म्यूजिक एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। रणबीर ने अपनी आंखें बंद कर रखी है और आलिया स्माइल करते हुए दिख रही है। वीडियो में यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अपने बेटे के साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
रणबीर-आलिया का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो पर एक फैन ने लिखा, क्यूट। दूसरे यूजर ने लिखा, अनंत अंबानी की शादी का ये सबसे क्यूट वीडियो है। तीसरे यूजर ने लिखा, रणबीर और बोरिस जॉनसन दोनों ही काफी कूल है। इससे पहले रणबीर का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बिजनसमैन उन्हें कार्ड देते हुए नजर आए थे। एक्टर ने बेहद प्यार के साथ उस कार्ड को एक्सेप्ट किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया दोनों ही अपने अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। दोनों साथ में संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगे।
