टीवी मसाला

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya ने इटली में लूटपाट के बाद की 'घर वापसी', पोस्ट शेयर कर कहा एंबेसी का शुक्रिया

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Back To India: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इटली घूमने गए थे। लेकिन लूटपाट के बाद वह वहां फंस गए। हालांकि बीते दिन उन्हें एमरजेंसी सर्टिफिकेट मिला, जिसके बाद उन्होंने वापस लौटने पर खुशी जाहिर की।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया लौटे भारत

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Back To India: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बीते कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया कुछ वक्त पहले छुट्टियां मनाने इटली गए थे। लेकिन वहां उनके साथ चौंकाने वाली वारदात हुई। दरअसल, विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ इटली में लूटपाट हो गई थी, जिसमें उनके सामान के साथ-साथ पासपोर्ट भी चला गया था। ऐसे में दोनों ही वहां फंस गए थे और उन्हें वापसी का रास्ता नजर नहीं आ रहा था। हालांकि बीते दिन एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर बताया कि अब वे लोग अपने देश भारत लौट रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया को एमरजेंसी सर्टिफिकेट मिला, जिसके बाद दोनों भारत लौट पाए। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जल्द ही भारत आ रहे हैं। हम आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, आपके प्यार और समर्थन के लिए। भारतीय दूतावास को बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने हमारी 'घर वापसी' को संभव बनाया।" बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने मामले की शिकायत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलॉनी से भी की थी, साथ ही वहां के प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया था।

पुलिस ने दिव्यांका-विवेक की मदद से किया था इंकार

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया का साजो-सामान लुटने के बाद पुलिस ने भी उनकी मदद से इंकार कर दिया था। विवेक दहिया ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने बताया कि जब लूटपाट के बाद दिव्यांका और विवेक ने पुलिस से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने बगैर सीसीटीवी फुटेज के मदद करने से साफ इंकार कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article