Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला

रणबीर कपूर स्टारर रामायण से सामने आई खबर के अनुसार यश जल्द ही साई पल्लवी के साथ ग्रैंड सीता स्वयंवर सीन शूट करेंगे, जिसके लिए मेकर्स भव्य मिथिला का सेट बनाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • रामायण में रावण के रोल में दिखेंगे यश
  • साई पल्लवी निभाती दिखाई देंगी सीता का किरदार
  • यश-साई पल्लवी शूट करेंगे सीता स्वयंवर सीन

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण का बज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को मेकर्स दो पार्ट्स में रिलीज करेंगे। फिल्म का पहला भाग इस साल दीवाली के मौके पर दर्शकों के सामने होगा, जिसमें सीता हरण तक की कहानी दिखाई जाएगी। अगर फिल्म से सामने आ रही जानकारी की मानें तो साउथ स्टार यश जल्द ही सीता स्वयंवर का सीन शूट करेंगे, जिसमें साई पल्लवी भी उनके साथ होंगी। इस सीन को रामायण के मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर शूट करेंगे, जिसके लिए मुंबई में भव्य मिथिला बनाई जा रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: अनिल कपूर के बेटे ने छोड़ दी एक्टिंग !! वायरल खबरों पर Harsh Varrdhan Kapoor ने किया रिएक्ट)

Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला का सेट

Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला का सेट (Image Source: AI/Social Media)

Ramayana के मेकर्स ने बनाया भव्य सेट

मिड-डे ने अपनी ताजा खबर में बताया है कि रामायण के मेकर्स ने मुंबई में एक भव्य सेट का निर्माण कराया है, जिसमें यश सीता स्वयंवर शूट कर रहे हैं। इस सीक्वेंस को मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं क्योंकि ये रामायण का अहम हिस्सा है। यश ने इस सीन के लिए काफी मेहनत की है क्योंकि ये रामायण की कहानी में अहम टर्निंग प्वाइंट है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Mammootty और आर माधवन सहित इन सेलेब्स को पद्म पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित, सतीश शाह को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान)

End of Feed