Vindu Dara Singh on Ranbir Kapoor Role in Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नितेश तिवारी लंबे समय से फिल्म 'रामायण' को बना रहे हैं। नितेश तिवारी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वो 'रामायण' को दो पार्ट में बनाएंगे। पहला पार्ट 2026 और दूसरा 2027 में बड़े परदे पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर को मेकर्स ने भगवान राम की भूमिका के लिए चुना है। कई लोगों को लग रहा है कि रणबीर कपूर की पर भगवान राम की भूमिका निभाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर के फैन्स उनका हर कदम पर सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए विंदू दारा सिंह ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' और इसमें भगवान राम की भूमिका रहे रणबीर कपूर पर अपना रिएक्शन दिया है।
Image Source: IMDb
विंदू दारा सिंह ने कहा, 'हरकोई रामायण बनाने में लगा हुआ है। अगर कोई भी इस मूवी को अच्छी तरह से बनाता है तो ये सच में अच्छी बात होगी। अगर वे सभी दिखाए गए रूप के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो इसका मलतब वो अपना वर्जन दिखा रहे हैं। यह चीजें अच्छी नहीं होंगी। हर किसी के माइंड में एक अलग वर्जन रहता है और उन्हें इस बार में सावधान भी रहना चाहिए।'
रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए विंदू दारा सिंह ने कहा, 'रणबीर कपूर बहुत ही शानदार हैं। मुझे यकीन हैं वो अच्छा काम करेंगे। वो अपने किरदार में अच्छे लगेंगे। उन्हें केवल यह ध्यान देने की जरूरत है कि वो दिखा रहे हैं उसे लेकर सावधान रहें।'
जब विंदू से पूछा गया कि 'रामायण' को बनाते समय किन चीजों को ध्यान में रखने की जरुरत है तो उन्होंने कहा, 'अगर रामायण को एक स्क्रिप्ट की तरह इस्तेमाल किया जाता है तो दिखाए गए संवाद में एक-एक शॉट को ध्यान में रखा जाए तो यह एक ब्लूप्रिंट की तरह है। इसलिए आप इसके साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। अगर कुछ भी अलग दिखाया गया तो लोग तो बोलेंगे कि ये क्या क्या दिखाया जा रहा है। लोगों इसे स्वीकार नहीं करेंगे।'
