Ramayana Movie Trailer Postpone: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल फिल्म रामायण से जुड़ा एक इवेंट हुआ था, जिसमें कुछ खास लोगों को मूवी का ट्रेलर दिखाया गया था। इसके बाद मेकर्स की तरफ से ऐलान किया गया था कि फिल्म रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब मेकर्स ने नया अपडेट दिया है। फिल्म रामायण के ट्रेलर रिलीज को अभी के लिए टाल दिया गया है।
फिल्म रामायण का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन (Image Source: Chat GPT)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'माता सीता के घुंघराले बाल नहीं थे...' Ramayana में साई पल्लवी की कास्टिंग पर दीपिका चिखलिया ने तोड़ी चुप्पी
पोस्टपोन हुआ 'रामायण' का ट्रेलर
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana) के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को फिलहाल टाल दिया गया है। इस बारे में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने साफ किया कि ट्रेलर तय तारीख पर रिलीज नहीं होगा और इसे अब किसी दूसरी तारीख पर लॉन्च किया जाएगा। नमित मल्होत्रा ने अपने बयान में कहा कि टीम चाहती है कि दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर सबसे बेहतरीन रूप में दिखाया जाए। इसी वजह से ट्रेलर लॉन्च की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि नई तारीख क्या होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रेलर जल्द ही सही समय पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस उदास हो गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:24 तारीख को इस समय आएगा Ramayana का ट्रेलर
फिल्म रामायण के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट (Image Source: namit malhotra)
ये मानी जा रही है वजह
फिल्म रामायण के ट्रेलर को पोस्टपोन करने की वजह देश में चल रहे छात्र आंदोलन को माना जा रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों कई बच्चे अपनी मांग को लेकर अलग-अलग प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं। फिल्म रामायण के ट्रेलर के पोस्टपोन होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
