SHOCKING: रणबीर कपूर नहीं कर रहे रामायण की शूटिंग, मेकर्स को बॉडी डबल से चलाना पड़ रहा है काम

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एनिमल के बाद से ही सिर्फ बड़े-बड़े प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से रामायण और लव एंड वॉर मुख्य हैं, जो जल्द ही दर्शकों के सामने होंगे। अगर फिल्म रामायण से सामने आए ताजा अपडेट की बात करें तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि रणबीर कपूर इन दिनों इसकी शूटिंग से दूर हैं और मेकर्स को बॉडी डबल से काम चलाना पड़ रहा है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बर्फी बॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपने दो मेगा प्रोजेक्ट्स रामायण और लव एंड वॉर में व्यस्त हैं। जहां रामायण को नितेश तिवारी बना रहे हैं तो वहीं लव एंड वॉर का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग लगभग एक साथ ही शुरू हुई थी, जिस कारण रणबीर कपूर को डेट्स को लेकर काफी माथापच्ची करनी पड़ी थी। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर को समय देने में व्यस्त हैं और नितेश तिवारी को रामायण के लिए बॉडी डबल से काम चलाना पड़ रहा है।

Ranbir Ramayana

मिड-डे में छपी एक खबर के मुताबिक, 'रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण के लिए अपने सभी जरूरी सीन्स शूट कर लिए हैं। इन दिनों रामायण के मेकर्स फिल्म का पैचवर्क करने में व्यस्त हैं, जो रणबीर कपूर के बिना हो सकता है। रणबीर ने अपनी डेट्स संजय लीला भंसाली को दे रखी हैं, जिस कारण रामायण के मेकर्स पैचवर्क रणबीर के बॉडी डबल के साथ कर रहे हैं। रामायण के पहले भाग के छोटे-छोटे सीन्स रह गए हैं, जिनको जल्द खत्म कर लिया जाएगा।'

End of Feed