टाइगर श्रॉफ के 'शूटर्स' के निशाने पर Ranbir Kapoor, ट्रोलिंग के बीच पति के बचाव में उतरीं Alia Bhatt

Alia Bhatt Support Husband Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इसके अलावा, अभिनेता की जान भी खतरे में है। अब रणबीर की इन खबरों पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया है।

Alia Bhatt Support Husband Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म रामायण के प्रमोशन में लगे हैं। वह लगातार रामायण के लिए होने वाले इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक इवेंट में रणबीर कपूर रामायण से जुड़ी स्पीच में गलती करते हुए नजर आए थे। इस इवेंट के बाद रणबीर खूब ट्रोल हुए। इसके अलावा, अभिनेता से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की जान खतरे में है। दावा है कि टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के निशाने पर रणबीर कपूर भी बने हुए हैं। ऐसे में एक्टर से जुड़ी इन खबरों पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रिएक्ट किया है। Gabru: 2027 में रिलीज होगी Sunny Deol की फिल्म, निर्माता ने बताया सच

tiger shroff, alia bhatt, ranbir kapoor

tiger shroff, alia bhatt, ranbir kapoor (photo credit- instagram)

    पति रणबीर कपूर के सपोर्ट में आईं आलिया भट्ट

    दरअसल, आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के सपोर्ट में सीधा कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही एक्ट्रेस ने कोई पोस्ट किया है। भयंकर ट्रोलिंग के बीच रणबीर के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक फैन सामने आई है। इस फैन ने रणबीर के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और इस पोस्ट के सामने आने के बाद ही आलिया ने अलग अंदाज में अपने पति का सपोर्ट किया है। Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की रामायण ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

      आलिया भट्ट ने फैन के पोस्ट को किया लाइक

      रणबीर की एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें फैन ने लिखा है, 'कोलकाता वाली घटना से पहले ही उन्हें जानलेवा हमले की कोशिश के बारे में पता था। अगर कोई और बात होती, तो इवेंट कैंसिल कर दिया जाता। लेकिन वह रणबीर कपूर हैं। सब कुछ होने के बावजूद, वह वहां पहुंचे, हजारों लोगों के सामने खुले मंच पर खड़े हुए और कुछ शब्द बोलने की कोशिश भी की। अगर बोलते समय उनकी जुबान लड़खड़ा गई, तो क्या हुआ? ऐसे हालात में यह एक बहुत ही स्वाभाविक मानवीय प्रतिक्रिया है। लेकिन आपने क्या किया? उस छोटी सी क्लिप को उठाया, उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई और इतना ट्रोल किया कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी? और माफी भी किस बात की? इतनी डरावनी घटना से गुजरते हुए, ठीक से भाषण न दे पाने के लिए?' आलिया ने फैन के इस कमेंट को लाइक किया है, जिससे साफ है कि अभिनेता फैन की इन बातों से सहमत है और इन शब्दों के जरिए ही ट्रोलर्स को जवाब दे रही हैं।

      आलिया भट्ट ने लाइक किया पोस्ट (photo credit- instagram)

      खतरे में रणबीर कपूर की लाइफ

      बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। पहले दावा किया गया था कि टाइगर की जगह कोई और एक्टर शूटर्स के निशाने पर था और फिर अपडेट आया कि शूटर्स के निशाने पर रणबीर कपूर थे। दावा ये भी किया गया कि हमलावरों ने रणबीर कपूर के घर की रैकी भी की थी। ऐसे में रणबीर के फैंस टेंशन में हैं।

      End of Feed