Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) बीते काफी समय से प्री प्रोडक्शन फेज में चल रही है, जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म की कहानी और प्री प्रोडक्शन से जुड़ा काम अब पूरा हो गया है। स्टार कास्ट भी तय है और अब जल्द ही मूवी की शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और लंकापति रावण के रोल में यश नजर आने वाले हैं। बीते काफी समय से नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण चर्चा में बनी हुई है। पहले आलिया भट्ट की माता सीता के रोल के लिए तय माना जा रहा था हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। अब रामायण के ऑन फ्लोर जाने की डेट सामने आ गई है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
Ramayana to Go on Floor on FEB 2024
यह भी पढ़ें- Thalaivar 170: 32 सालों के बाद Amitabh Bachchan ने मिलाया Rajinikanth के साथ हाथ, झूम उठे फैंस
फरवरी 2024 में शुरू होगी रामायण की शूटिंग
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू होने वाली है, वहीं यश फिल्म के लिए जुलाई 2024 में शूट करेंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग अगस्त 2024 तक खत्म होने की उम्मीद है।
फिल्म की वीएफएक्स की जिम्मेदार ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG को दी गई है। जिसके बाद अब फैंस मूवी से बेहतर उम्मीदें लगा सकते हैं। फिल्म का बीते कई सालों से बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
