Namit Malhotra on Bramhastra 2: साल 2022 में अयान मुखर्जी ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन किया था। इस मूवी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन को मुख्य भूमिका में देखा गया था। 'ब्रह्मास्त्र 2' में शानदार विज़ुअल इफेक्ट्स देखने को मिले थे, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। शुरुआत में बताया गया था कि इस मूवी के तीन पार्ट्स आएंगे। 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद से ही फैन्स इसके दूसरे पार्ट को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अब 'ब्रह्मास्त्र 2' (Bramhastra 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) आने वाले दिनों में रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म के सीक्वल को प्रोड्यूस कर सकते हैं।
रणबीर कपूर संग 'ब्रम्हास्त्र 2' बनाएंगे नमित मल्होत्रा (Pic Credit: Instagram)
'ब्रह्मास्त्र 2' के निर्माता होंगे नमित मल्होत्रा
मेकर्स ने अब 'रामायण' का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और एक्टर यश ने लास वेगास में हुए CinemaCon 2026 में हिस्सा लिया। 'The Climax India' ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि नमित मल्होत्रा ने 'ब्रह्मास्त्र 2' (Bramhastra 2) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बताया जा रहा है कि वे 'ब्रह्मास्त्र 2' के साथ Astraverse को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की दुल्हन बनते-बनते रह गईं दीपिका-कैटरीना समेत ये हसीनाएं, आलिया भट्ट की मांग में सजा सिंदूर)
इंटरनेट पर मौजूद यूजर्स ने यह पोस्ट Reddit पर शेयर किया है, जिसे देख फैन्स भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि 'ब्रह्मास्त्र 2' (Bramhastra 2) बन रही है। अयान मुखर्जी जल्द ही इस मूवी के निर्देशन का कार्य शुरू कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: लव रंजन की नेक्स्ट को इस महीने से शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, मचेगा तहलका)
रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2'
'रामायण' को प्रोड्यूस कर रहे हैं नमित मल्होत्रा
नमित मल्होत्रा फिल्म 'रामायण' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस मूवी को मेकर्स ने दो पार्ट्स में रिलीज करने का प्लान किया है। पहला साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा और दूसरा 2027 की दिवाली पर। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। सई पल्लवी को माता सीता और यश को रावण के रोल में देखा जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पार्ट्स को बनाने में मेकर्स ने 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
