बॉलीवुड

"Dhurandhar 2-Border 2 को इंडस्ट्री ने सपोर्ट नहीं...", Kunal Kohli ने Bollywood को किया बेनकाब

कुणाल कोहली ने बॉलीवुड के चेहरे से पर्दा हटाते हुए बताया कि बड़े-बड़े लोगों ने धुरंधर 2-बॉर्डर 2 को सपोर्ट नहीं किया लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। लोग इनके फ्लॉप होने का दावा करते रह गए।

Image

"Dhurandhar 2-Border 2 को इंडस्ट्री ने सपोर्ट नहीं...", कुणाल कोहली ने Bollywood को किया बेनकाब (Image Source: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की हालिया रिलीज धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है और अपनी शानदार कमाई से सबको चौंकाया है। जहां दर्शक इसे बेशुमार प्यार दे रहे हैं, वहीं फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सफलता पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुप्पी सबको चौंका रही है। डायरेक्टर कुणाल कोहली (Kunal Kohli) ने मीडिया से बात करते हुए ये बात मानी है कि इंडस्ट्री ने इसे सपोर्ट नहीं किया। कई बड़े डायरेक्टर्स को शुरुआत में ये मानने को तैयार ही नहीं थे कि धुरंधर 2 इतनी बड़ी हिट होगी। (ये भी पढ़ें: "जो गाली दे रहा...", Tamannaah Bhatia से दूर होकर बिखर गए Vijay Verma, सुनाई आपबीती)

स्क्रीन के साथ बात करते हुए कुणाल कोहली ने कहा, "अगर इंडस्ट्री की तरफ से किसी मूवी को सपोर्ट नहीं भी मिलता है तो भी वो बॉक्स ऑफिस पर वर्क करती है। मैंने धुरंधर 2 की रिलीज के बाद एक बहुत बड़े डायरेक्टर से फोन पर बात की, जिन्होंने मुझसे बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि ये फिल्म मंडे उतर जाएगी लेकिन वो गलत साबित हुए। फिल्म मंडे को और भी चली और ये अब तक वर्क कर रही है।" (ये भी पढ़ें: अब बनेगी Ranbir Kapoor की 'ब्रह्मास्त्र 2', नमित मल्होत्रा ने दिया बड़ा इशारा)

कुणाल कोहली ने बॉर्डर 2 के बारे में भी बात की, जिसे कई लोग फ्लॉप घोषित करने में जुटे हुए हैं। कुणाल के अनुसार, "सनी देओल की बॉर्डर 2 को भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया लेकिन वो भी बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई। लोग बोलते हैं कि सेकेंड वीक में बॉर्डर 2 थोड़ा बैठ गई... अरे इस मूवी ने 300 करोड़ कमाए हैं और आप बोल रहे हैं कि ये फिल्म बैठ गई। 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म ब्लॉकबस्टर है।"

बॉर्डर 2 और धुरंधर 2 में दिखा देशभक्ति का रंग

भले ही बॉलीवुड की तरफ से बॉर्डर 2 और धुरंधर 2 को सपोर्ट ना मिला हो लेकिन इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने सलाम किया। इन दोनों फिल्मों में दर्शकों को देशभक्ति का रंग देखने को मिला था, जिस कारण सिनेमाघर भर गए। दर्शक ऐसी फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं, जो देश के बारे में बात करती हो और उनका सीना गर्व से भुलाती हो। ऐसी फिल्मों को बॉलीवुड सपोर्ट नहीं करता लेकिन दर्शक इन पर खूब प्यार लुटाते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article