Ramayana में दिखेंगी भगवान हनुमान की 1st झलक, झूम उठेंगे Sunny Deol के फैंस

फिल्म रामायण में भगवान हनुमान नहीं दिखेंगे ये पक्का हो चुका है लेकिन ऐसा नहीं है कि मेकर्स सनी देओल के फैंस को थिएटर से निराश भेजेंगे। रामायण के अंत में दर्शकों को हनुमान जी की झलक देखने को मिलेगी।

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामयाण साल 2026 की बिगेस्ट रिलीज है, जिसका इंतजार केवल देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हो रहा है। फिल्म रामायण के मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में 5 नवम्बर के दिन एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा भी शामिल हुए। इस स्क्रीनिंग के खत्म होते ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो सनी देओल के फैंस को खुश कर देगी। अब ये तो पता ही है कि रामायण के पहले पार्ट में भगवान हनुमान नहीं होंगे क्योंकि पहले भाग में दर्शकों को भगवान राम के बचपन से लेकर सीता हरण तक की कहानी देखने को मिलेगी। इस कारण सनी देओल के फैंस थोड़े निराश भी हैं लेकिन मेकर्स सनी पाजी के फैंस को पूरी तरह से निराश करके नहीं भेजेंगे। उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया है कि भगवान हनुमान के भक्तों और सनी देओल के फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana FIRST Review Out: 'रामायण' में रणबीर कपूर छाए, यश का दिखा दमदार स्क्रीन प्रेजेंस

Ramayana में दिखेंगी भगवान हनुमान की 1st झलक, झूम उठेंगे Sunny Deol के फैंस

Ramayana में दिखेंगी भगवान हनुमान की 1st झलक, झूम उठेंगे Sunny Deol के फैंस

Ramayana के अंत में भगवान राम के रूप में दिखेंगे Sunny Deol

लॉस एंजेलिस में हुई रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद ये बात सामने आई है कि दर्शकों को भगवान हनुमान की झलक पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाई देगी। मेकर्स ने भगवान हनुमान का इंट्रो पोस्ट क्रेडिट सीन में रखा है, जिसमें दर्शक देख पाएंगे कि रामायण मेकर्स सनी देओल को भगवान राम के अवतार में कैसे पेश करेंगे? लॉस एंजेलिस में रामायण देख चुके यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि उन्हें पोस्ट क्रेडिट सीन में सरप्राइज मिलेगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 2 नवम्बर को SRK-DAY नहीं बनाएंगे Shah Rukh Khan? 'KING' बनी वजह

End of Feed