Ramayana Part 1: बहुत खुशकिस्मत हूं.....रामायण पार्ट 1 में लक्ष्मण का किरदार करने पर बोले रवि दुबे, फैंस से कहा इस पल का जश्न मनाइए

Ravi Dubey on Ramayana Part 1 : रामायण पार्ट 1 की पहली झलक फैंस को बेहद पसंद आई । इस फिल्म में आपको राम और लक्ष्मण के रूप में रणबीर कपूर-रवि दुबे की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में लक्ष्मण का किरदार करने पर रवि दुबे ने क्या कहा आइए बताते हैं।

Ravi Dubey on Ramayana Part 1: अपकमिंग बॉलीवुड मूवी रामायण पार्ट 1 ( Ramayana Part 1) का पहला वीडियो रिलीज हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का शानदार वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में कलाकारों का इन्ट्रोडक्शन दिया गया है। रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) स्टार इस फिल्म में एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) लक्ष्मण का किरदार करने वाले हैं। यह उनकी पहली बॉलीवुड मूवी है जिसमें उन्हें इतना बड़ा किरदार करने का मौका मिला है। रवि दुबे ने इस खुशी के मौके पर अपनी दिल की बात शेयर की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए खुद को खुशकिस्मत बताया

Ravi Dubey on Ramayana Part 1

रवि दुबे ( Ravi Dubey) ने रामायण पार्ट 1 की इन्ट्रो वीडियो शेयर की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवि दुबे ने इसे शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा -"हरि अनंत हरि कथा अनंता…यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि मैं एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनूँ जिसने पीढ़ियों को आकार दिया है। नमित मल्होत्रा की रामायण की दुनिया में आपका स्वागत है, जो राम बनाम रावण की अमर कहानी है। इस पथ पर चलने और इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए आभारी हूँ। आइए इस पल का जश्न मनाएँ और एक साथ, दुनिया में कदम रखें

End of Feed