Ramayana Part 1 Pratham Sankalp: बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन मे बन रही ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी, जिसमें भगवान राम और माता सीता की कहानी को शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और बेहतरीन स्टार कास्ट के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म की कास्टिंग के बारे में फैंस को पता चल गया है। मेकर्स की तरफ से ये भी बता दिया है कि ये फिल्म दीवाली पर आने वाली है और अब नया अपडेट आ गया है। फैंस के ट्रेलर का इंतजार था और फिल्म के पहले ट्रेलर लॉन्च से पहले एक कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसे प्रथम संकल्प नाम दिया गया।
ramayana part 1 (photo credit- Manav Manglani)
रामायण के मेकर्स का स्पेशल कार्यक्रम
रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को होने वाला है। मेकर्स की तरफ से कुछ समय पहले ही ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान किया गया था, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने नई प्लानिंग की है। कुछ खास लोगों को फिल्म का ट्रेलर दिखाने का मन बनाया है और इसके लिए रामायण की टीम ने दिल्ली को चुना। दिल्ली के भारत मंडपम में एक खास कार्यक्रम प्रथम संकल्प रामायण की टीम की तरफ से आयोजित किया गया। यहां पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे, कुमार विश्वास और कुणाल कपूर के रेड कार्पेट पर धांसू एंट्री की। इस मौके पर तमाम स्टार्स ने अपना जलवा पैपराजी के सामने दिखाया। इस इवेंट में मीडिया कर्मी समेत कुछ खास लोगों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा और रिव्यू लिया जाएगा।आदिपुरुष की गलती से बचना चाहते हैं रामायण के मेकर्स
बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरूष में भी रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम और कृति सेनॉन ने माता सीता की भूमिका निभाई। फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं और इस वजह से मेकर्स ने फिल्म का टीजर अयोध्या में बड़े लेवल पर दिखाया था, लेकिन लोगों को फिल्म का टीजर जरा भी पसंद नहीं आया, जिस वजह से मेकर्स की काफी किरकिरी हुई। ऐसे में अब रामायण फिल्म के मेकर्स इस गलती से बचना चाहते हैं और पहले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ट्रेलर दिखा रहे हैं।
