Ramayana: हनुमान जयंती पर दिखेगी भगवान राम की झलक, मेकर्स ने किया कंफर्म

Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण: पार्ट 1 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण: पार्ट 1 इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म फिल्म रामायण: पार्ट 1 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण: पार्ट 1 को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। वहीं साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता बनने वाली हैं। फिल्म रामायण: पार्ट 1 इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म फिल्म रामायण: पार्ट 1 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आप 7 वें आसमान पर पहुंच जाएंगे।

ramayana film (1)

pic credit- instagram

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण: पार्ट 1 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में दिखाने वाला पहला ग्लिम्प्स रिलीज होने के बाद अब फिल्म के मेकर्स एक नया ग्लिम्प्स जारी करने वाले हैं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आधिकारिक घोषणा की है कि रामायण का अगला प्रमोशनल वीडियो एक शुभ अवसर पर रिलीज होगा। यह नया ग्लिम्प्स ‘राम’ नाम का है और इसे हनुमान जयंती के दिन यानी 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा। नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा था, 'शुभ राम नवमी। यह कहानी हम सभी की है और हम हर कदम बहुत जिम्मेदारी, भक्ति और देखभाल के साथ उठा रहे हैं ताकि अपनी रामायण को सच्चे रूप और बड़े पैमाने पर पूरी निष्ठा से पेश कर सकें।'

End of Feed