बॉलीवुड

रामानंद सागर के पोते ने नितेश तिवारी को रामयण को लेकर दी सलाह, बोले- बस ईमानदारी के साथ...

नितेश तिवारी की रामायण को लेकर रामानंद सागर के पोते अमृत सागर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमृत सागर ने कहा रामायण पर किसी का कॉपीराइट नहीं है। आपकी कहानी में ईमानदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि हर किसी को रामायण बनाना चाहिए।

Image

Ramayana (credit Pic: Instagram)

फिल्म मेकर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayana) को लेकर जबरदस्त बज हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म के अनाउंसमेट के बाद से ही लोग फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने जहां रणबीर को राम बनाने पर तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रणबीर इस किरदार के लिए सही नहीं है। ऐसा ओम राउत की आदिपुरुष की वजह से भी आलोचनाएं झेलना पड़ रहा है क्योंकि फिल्म में घटिया वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। आदिपुरुष का लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया था। अब रामानंद सागर के पोते ने रामायण के निर्माण को लेकर नितेश तिवारी को सलाह दी है।

रामानंद सागर के पोते ने नितेश तिवारी दी सलाह

अमृत सागर ने कहा, मुझे लगता है कि रामायण हर किसी को बनानी चाहिए। क्यों नहीं। रामायण पर किसी का कॉपीराइट नहीं है। मैं बस ये कहना चाहता हूं ईमानदारी के साथ बनाए। रामायण को इस व्यक्ति या उस व्यक्ति के द्दष्टिकोण से ना बनाएं। रामायण वो नहीं है। ये राम की कहानी है इसलिए इसका नाम रामायण रखा गया है। इस देश में सालों से राम लीलाएं होती आ रही हैं और लोग इस कहानी को सालों से देखते आ रहे हैं।

रामायण सागर ने 80 के दशक में दूरदर्शन के लिए रामायण बनाई थी। आज भी लोग इस रामायण को देखना पसंद करते हैं। शो में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। रामानंद सागर के पोते से पहले दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की रामायण पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि हर किसी को रामायण क्यों बनानी है। हमारे देश में इतनी कहानियां है जिसे आप कह सकते हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article