'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी के पिता का निधन, इमोशनल नोट शेयर कर लिखा-"कोई शब्द दर्द बयां नहीं कर सकता..."

मंदाकिनी (Mandakini) के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्ट्रेस के पिता ने 2 जुलाई को अंतिम सांसे ली है। हाल ही में इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। एक्ट्रेस ने लिखा-इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 2 जुलाई को एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। मंदाकिनी 1985 की फिल्म राम तेरी गंगा मैली में अपने रोल के लिए जानी जाती है। बता दें राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी घर-घर में मशहूर हो गईं । हालाँकि इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नजर आईं। अब एक्ट्रेस से जुड़ी खबर सुनकर फैंस काफी दुखी है। हाल ही में मंदाकिनी ने सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाली खबर शेयर की। एक्ट्रेस ने पिता की याद में एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद फैंस काफी मायूस हो रहे हैं।

Ram Teri Ganga Maili

Ram Teri Ganga Maili

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक तस्वीर के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "आज मेरा दिल टूट गया है... मैंने आज सुबह अपने प्यारे पिता को खो दिया है। इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आपके अंतहीन प्यार, ज्ञान और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद पापा। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।"

End of Feed