Ram Mandir Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन संग आए नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 22, 2024, 08:27 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: आज 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर (Ram Mandir Inauguration) का उद्घाटन होने वाला है। इस दौरान अब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन के लिए बॉलीवुड सितारों की भी एंट्री होने लगी है। एक्टर अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित तक अयोध्या नगरी पहुंचने लगे हैं।

Ram Mandir Pran Pratishtha: आज 22 जनवरी 2024 को देशभर में राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में दिवाली मनाई जा रही है। आज का दिन सभी भारतीयों के लिए बेहद खास होने वाला है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए देश की जनता आंखे गड़ाए बैठी है। इस दौरान अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी इस ऐतिहासिक दिन में शामिल होने के लिए अयोध्या नगरी पहुंचते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस स्टार्स के वीडियो काफी वायरल होने लगे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पहले ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था। जिसके बाद अब वह अपने बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं।

End of Feed