बॉलीवुड

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर उद्घाटन से पहले हेमा मालिनी ने सुनाया अयोध्या नगरी का हाल, कहा- ‘मेरे रोंगटे खड़े हो गए..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 22, 2024, 09:05 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारत की आम जनता से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Hema Malini on Ayodhya Ram Mandir

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारत की आम जनता से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 22 जनवरी 2024 को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए नेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार तक अयोध्या पहुंचने लगे हैं। अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कंगना रनौत और आयुष्मान खुराना के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भगवान राम की नगरी अयोध्या में पहुंच चुके हैं। इस दौरान अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में अपने एक्सपीरिंस को लेकर ट्वीट किया है।

इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति अपनी एक्साइटमेंट भी साफ जाहिर की है। हेमा मालिनी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

राम मंदिर उद्घाटन पर बोलीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दुनिया बेसब्री से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रही है जब वह अयोध्या में अपने सही स्थान पर लौटेंगे। मैं भी उत्साह के इस माहौल के बीच हूं, जब हर कोई जय श्री राम का नारा लगा रहा है। यह सब देखकर और अनुभव करके मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। जय श्री राम!’ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। फैंस हेमा मालिनी से रिलेट कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article