दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट के विवाद पर राम कपूर ने किया रिएक्ट, बोले 'जब आप सफल हो जाते हैं तो...'

Ram Kapoor on Deepika Padukone's 8-hour shift Demand: बीते काफी समय से दीपिका पादुकोण द्वारा की गई 8 घंटे की शिफ्ट की मांग चर्चा में बनी हुई है। कई लोगों ने दीपिका का साथ भी दिया है। ऐसे में अब राम कपूर ने भी दीपिका पादुकोण की इस डिमांड पर अपनी राय रखी है।

Ram Kapoor on Deepika Padukone's 8-hour shift Demand: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को सबसे पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' ऑफर हुई थी। इस मूवी की शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे काम करने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा ने इस मांग को ठुकरा दिया था। दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड अब विवाद का रूप ले चुके है। कईयों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया, तो कईयों ने अपनी राय अलग रखी। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट के विवाद पर राम कपूर (Ram Kapoor) ने किया रिएक्ट किया है।

Ram Kapoor and Deepika Padukone (Pics Credit: Instagram/iamramkapoor - /deepikapadukone)

फर्स्टपोस्ट के साथ राम कपूर ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के बारे में चर्चा की। राम कपूर ने कहा, 'जब आप एक स्टार और एक एक्टर के रूप में सफलता हांसिल कर लेते हैं तो लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं। सफल होने के बाद आपको यह हक होता है कि आप कितने घंटे काम करना चाह रहे हैं।'

End of Feed