बॉलीवुड

Exclusive: सैयारा का ट्रेलर देखने के बाद महेश भट्ट ने किया मोहित सूरी को 6 पन्ने का मैसेज, बोले "तुमने अपने दम पर..."

Mahesh Bhatt on Mohit Suri's Saiyaara: डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) की नई फिल्म सैयारा (Saiyaara) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मोहित सूरी ने अपने करियर की ज्यादातर मूवीज भट्ट कैंप के साथ बनाई हैं लेकिन सैयारा के लिए उन्होंने यशराज बैनर के साथ हाथ मिलाया है। मोहित ने बताया है कि सैयारा का ट्रेलर देखने के बाद महेश भट्ट काफी खुश हैं।

Image

Mahesh Bhatt on Saiyaara Movie

Mahesh Bhatt on Mohit Suri's Saiyaara: बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) के बारे में जब भी बात होती है भट्ट कैंप का जिक्र अपने आप ही हो जाता है। मोहित सूरी भट्ट परिवार के करीबी हैं और उन्हें बॉलीवुड में बड़ा डायरेक्टर बनाने में भट्ट कैंप ने अहम भूमिका निभाई है। मोहित सूरी की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट जब भी बनाई जाएगी, उसमें भट्ट कैंप प्रमुखता से नजर आएगा। मोहित जल्द ही अपनी नई फिल्म सैयारा (Saiyaara) लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो अहान पांडे (Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) को लॉन्च करेंगे। इस फिल्म का निर्माण यशराज बैनर ने किया है। मोहित सूरी और यशराज बैनर का हाथ मिलाना लोगों को काफी चौंका रहा है और सभी यही सोच रहे हैं कि क्या उनकी भट्ट कैंप के साथ कुछ अनबन हो गई है?

मोहित सूरी ने अपनी नई फिल्म सैयारा के बारे में टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात की और कई बड़े खुलासे किए। मोहित सूरी ने अपने गुरू महेश भट्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि वो सैयारा से काफी खुश हैं। मोहित ने खुलासा किया कि महेश भट्ट ने सैयारा का ट्रेलर देखने के बाद लम्बा-चौड़ा मैसेज किया और उन पर खूब प्यार बरसाया।

मोहित सूरी के अनुसार, "भट्ट साहब से मेरा रिश्ता अलग ही है, जो हमेशा वैसा ही रहेगा। मैंने सैयारा को यशराज बैनर के अंतर्गत बनाया है। भट्ट साहब बहुत खुश हैं कि इस दफा मैंने अपने दम पर सारी चीजें खड़ी की हैं। सैयारा का ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने मुझे 6 पेज जितना लम्बा मैसेज किया, जिसमें लिखी सारी बातें मैं बता भी नहीं सकता हूं लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि ये मैसेज मेरे लिए बहुत ही खास है।"

मोहित से जब पूछा गया कि इमरान हाशमी का सैयारा ट्रेलर पर क्या रिएक्शन था तो उन्होंने कहा, "इमरान और हमारी बात फिल्मों के बारे में बहुत कम ही होती है। मैं जब भी इमरान हाशमी से मिलता हूं तब जिंदगी के बारे में बात करते हैं और गेम खेलते हैं। हालांकि मुझे पता है कि इमरान मेरे काम से हमेशा खुश होते हैं और सैयारा भी उन्हें खुशी देगी।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article