Bollywood Actresses Become Mom by Surrogacy: बॉलीवुड दुनिया की हसीना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए चर्चा में रहती हैं। चाहे वो एक्ट्रेस हो या आम जिंदगी बिताने वाली औरत सभी का सपना होता है कि वो एक दिन मां जरूर बनना चाहेंगी। हर औरत मां बनने का सुख भोगना चाहती है लेकिन कईयों की किस्मत उनका साथ नहीं देती। आपको जानकारी हैरानी होगी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अदाकाराएं हैं जो 40 साल पार मां सरोगेसी के जरिए बनी। जी हाँ, सरोगेसी में एक महिला एक कपल की औलाद को जन्म देती है। ऐसे में जानिए उन हसीनाओं के नाम जिन्होंने इस प्रक्रिया का सहारा लिया।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
साल 2018 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलिवुड सिंग निक जोनस संग शादी की थी। 39 साल की उम्र में प्रियंका सरोगेसी के सहारे बेटी की मां बनी। साल 2022 में मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने जन्म लिया था। बता दें प्रियंका जल्द ही साउथ फिल्म 'SSMB 29' में महेश बाबू संग नजर आएंगी।
प्रीति जिंटा (Preity Zinta)

प्रीति जिंटा (Preity Zinta)
नवंबर साल 2021 में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और पति जीन गुडइनफ ने जुड़वां बच्चों का स्वागत दुनिया में किया। सरोगेसी के सहारा प्रीति बेटा जय और बेटी जिया की मां बनी। अभी तक प्रीति ने अपने बच्चों का चेहरा रिविल लोगों के आगे नहीं किया। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। 49 साल की उम्र में प्रीति को संतान का सुख मिला।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
शिल्पा शेट्टी ने सबसे पहले साल 2012 में बेटे विहान को जन्म दिया था। इसके बाद सरोगेसी का सहारा लेकर एक्ट्रेस और उनके पति ने साल 2020 में बेटी का दुनिया में स्वागत किया। शिल्पा ने खुलासा किया था कि वो और राज कुंद्रा काफी समय से दूसरे बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानियों के चलते पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में उन्होंने सरोगेसी को अपनाया।
गौरी खान (Gauri Khan )

गौरी खान (Gauri Khan)
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सुहाना और आर्यन के बाद कपल ने सरोगेट के जरिए तीसरे बच्चे अब्राम को पाया। साल 2013 में अब्राम का जन्म हुआ था। पहले कपल ने इस बात को छुपाया लेकिन बाद में खुलासा कर सभी को चौंका दिया। बता दें गौरी 42 साल की थी जब अब्राम पैदा हुए।
पायल रोहतगी (Payal Rohtagi )
संग्राम सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत संग बातचीत कर खुलासा किया कि वो और पायल रोहतगी सरोगेसी का सहारा लेकर मां-बाप बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। 46 साल कि पायल की एग क्वालिटी काफी कमजोर है जिसके चलते कपल ने ये फैसला लिया। बता दें साल 2022 में पायल और संग्राम ने सात फेरे लिए थे। कुछ दिनों पहले कपल की तलाक की खबरों ने सभी का ध्यान खींचा हालांकि बाद में संग्राम ने इसे खारिज कर दिया।
