बॉलीवुड

Rakul Preet Singh Birthday: पति जैकी भगनानी ने 'बीवी नंबर-1' को यूं दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया ये प्यारा वीडियो

Rakul Preet Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज 10 अक्टूबर 2024 को अपनी 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर अब उनके पति और बॉलीवुड प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। यहां इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Image

Jackky Bhagnani Wishes Rakul Preet Singh on her Birthday

Rakul Preet Singh Birthday: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) आजअपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के लिए यह साल काफी बेहदतरीन रहा है क्योंकि उन्होंने इसी साल फरवरी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ शादी कर ली थी। जैकी और रकुल की शादी फैंस का काफी पसंद आई थी। गोवा में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के साथ मिलकर रकुल और जैकी ने सात फेरे लिए हैं। अब अपनी पत्नी के जन्मदिन पर जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जमकर बधाई दी हैं। जैकी भगनानी ने रकुल को 'बीवी नंबर 1' का भी टैग दिया है। इस पोस्ट में रकुल और जैकी एक साथ क्यूट मूमेंट बिताते दिख रहे हैं। जिसमें शादी की भी कई अनसीन तस्वीरें नजर आ रही हैं। वहीं जैकी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक लंबा सा कैप्शन भी शेयर किया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Opinion: रूह बाबा की मस्खरी पर भारी पड़ी सिंघम की डायलॉगबाजी, 2-2 मंजुलिकाएं भी इंडियन सुपरहीरोज के सामने मांग गईं पानी

जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी एक रील शेयर की है। इस वीडियो में दोनों वेकेशन से लेकर शादी और एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जैकी ने कैप्शन में लिखा, 'जैसे-जैसे मैं अपनी फीलिंग्स शेयर करता हूं, मैं उन सभी अनमोल यादों को याद करता रहता हूं जो हमने एक साथ बिताई हैं, जिस पल हम मिले थे उस पल से लेकर शादी के पल तक का सफर काफी प्यारा रहा है। हर दिन तुम्हारे सांथ रहना मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बनाता है।'

इसी के साथ ही जैकी ने आगे कहा, 'आप बहुत अच्छी इंसान हैं और आप मुझे प्राउड फील कराने में कभी चूकती नहीं हो। आपके साथ ही में सब चीजें शेयर करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी बीवी नंबर 1. आप हमारी जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाती हैं, मैं आपके लिए बहुत ग्रेटफुल हूं, आपका साल बेस्ट रहे, मेरा प्यार।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article