बॉलीवुड

Opinion: रूह बाबा की मस्खरी पर भारी पड़ी सिंघम की डायलॉगबाजी, 2-2 मंजुलिकाएं भी इंडियन सुपरहीरोज के सामने मांग गईं पानी

Bhool Bhulaiyaa 3 VS Singham Again: दीवाली 2024 के मौके पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) रिलीज होने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों के बीच होने वाली टक्कर का पहला फैसला इनके ट्रेलर्स से होना था। इन दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर्स दर्शकों के सामने हैं, जिन्हें देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि रोहित-अजय ने पहली जंग अपने नाम कर ली है क्योंकि सिंघम अगेन का ट्रेलर भूल भुलैया 3 पर भारी पड़ गया है।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 VS Singham Again

Bhool Bhulaiyaa 3 VS Singham Again: कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन स्टारर भूल भुलैया 3 का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है, जिसके साथ मेकर्स ने संदेश दिया है कि दर्शकों को एक बार फिर से रूह बाबा और मंजुलिका के बीच होने वाली जंग के लिए तैयार होना है। भूल भुलैया सीरीज की पहली दो फिल्मों में जहां एक मंजुलिका से मुकाबला था, वहीं तीसरी कड़ी में दो-दो मंजुलिकाओं से मुकाबले की बात बताई गई है। भूल भुलैया 3 का ट्रेलर देखने के बाद यह सवाल उठता है कि रूह बाबा और दो-दो मंजुलिकाओं में होने वाला मुकाबला क्या दर्शकों को उतना उत्साहित कर पाएगा कि वो सिंघम अगेन को छोड़कर भूल भुलैया 3 का टिकिट पहले खरीदें? अगर ईमानदारी से कहा जाए तो शायद यह मुश्किल है क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के ट्रेलर का हर एक फ्रेम दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचकर लाने वाला था, इसके उलट कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का ट्रेलर अच्छा है लेकिन वो स्तर नहीं छू पाता कि दर्शक फर्स्ट-डे सिंघम अगेन से मुंह मोड़ लें।

क्या कमी रह गई भूल भुलैया 3 के ट्रेलर में:

भूल भुलैया 3 के ट्रेलर में वो सारे मसाले हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएं लेकिन जब बात सिंघम अगेन जैसी फिल्म से टक्कर की आती है तो उसमें ये कहीं न कहीं पिछड़ता दिखाई देता है। फिल्म भूल भुलैया 3 के ट्रेलर अगर एक नई चीज की बात की जाए, जो दर्शकों कों फिल्म के लिए एक्साइटेड करेगी तो वो विद्या-माधुरी की टक्कर है। इसके अलावा फिल्म में कुछ भी नयापन दिखाई नहीं देता है, जिसके लिए वाकई फिल्म का टिकिट खरीदा जाए। भूल भुलैया 2 में कार्तिक बाकी सभी कलाकारों की कॉमेडी दर्शकों ने देखी ही है और अगर प्लॉट की बात की जाए तो उसमें भी कुछ नया नहीं है।

सिंघम अगेन का एक्शन ही नहीं डायलॉगबाजी भी खींचेगी दर्शकों को थिएटर में:

अगर सिंघम अगेन के ट्रेलर की बात करें तो रोहित शेट्टी ने इसे बहुत ही समझदारी से काटा है। सिंघम अगेन का ट्रेलर देखने के बाद यह साफ है कि इसका एक-एक सीन दर्शकों को सीटियां बजाने के लिए मजबूर कर देगा। इसमें न केवल दर्शकों को शानदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, बल्कि तालियां बजाने को मजबूर कर देने वाले डायलॉग्स भी सुनाई देंगे। इन सबके ऊपर से फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों के कैमियोज भी दर्शकों के दिल जीतेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article