बॉलीवुड

Rakul Preet और Jacky Bhagnani ने लिया भगवान राम का आशीर्वाद, अगले महीने गोवा में शादी करेगा कपल!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2024, 11:32 AM IST

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने मुंबई में राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन किए। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर रामलीला के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की हैं। फोटो में दोनों भगवान राम के सामने हाथ जोड़े हुए खड़े हुए नजर आ रहे हैं। कपल की तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Rakul Preet and Jacky Bhagnani (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के पावर कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jacky Bhagnani) की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों हर इवेंट में साथ नजर आते हैं। कपल ने 2 साल तक डेट करने के बाद अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला किया है। कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। कपल अगले महीने 22 फरवरी को गोवा में सात फेरे लेने वाला है। कपल ने शादी से पहले मुंबई में राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन किए।

भगवान राम के दर्शन का वीडियो और फोटो जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में रकुल प्रीत और जैकी भगवान राम के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। जैकी ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन से मन मंत्रमुग्ध हो गया। शांतिपूर्ण और दिव्य। इन फोटोज को रकुल प्रीत ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया। फैंस इन फोटोज पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

रकुलप्रीत और जैकी भगनानी ने लिया भगवान राम का आशीर्वाद

रकुलप्रीत और जैकी की शादी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। कपल ने अभी तक अपनी शादी की खबर को कंफर्म नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ भी फिल्म बनाने वाले हैं। रकुलप्रीत भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में तमिल फिल्म Ayalaan रिलीज हुई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article