बॉलीवुड

Ira- Nupur Reception: 2500 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल, ग्रैंड होगा आमिर की लाडली बेटी का वेडिंग रिसेप्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2024, 10:29 AM IST

Ira Khan- Nupur Shikhare Wedding Reception: आमिर खान (Aamir Khan) ने बेटी और दमाद के ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी है। रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख, सलमान से लेकर सनी देओल तक शामिल होंगे। आमिर ने इंडस्ट्री के हर सदस्य को इनवाइट भेजा है। ये रिसेप्शन पार्टी अंबानी के NMACC ग्राउंड में होगी।।

Image

Ira Khan- Nupur Shikhare wedding pic (credit: instagram)

Ira Khan- Nupur Shikhare Wedding Reception: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान ने नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल ने उदयपुर में क्रिस्चन वेडिंग की। कपल की शादी की रस्में 5 दिनों तक चली थी। 10 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने 3 जनवरी को मुंबई के ताज होटल में कोर्ट मैरिज की थी। आमिर ने 13 जनवरी को लाडली बेटी के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट से लेकर सनी देओल तक शामिल होने वाले हैं। आइए जानते हैं इरा और नूपुर के रिसेप्शन में क्या खास होने वाला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा और नूपुर की शादी का रिसेप्शन अंबानी के NMACC ग्राउंड में होगा। इस पार्टी में 2500 मेहमान शामिल होने वाले हैं। आमिर खुद सभी अरेजमेंट्स को देख रहे हैं। पार्टी में 9 तरह से क्यूजिन्स शामिल है। इन क्यूजिन्स में लखनवी से लेकर महाराष्ट्रन फूड्स शामिल है।

इरा- नूपुर के रिस्पेशन के लिए है खास तैयारियां

एक्टर ने पार्टी में लाइव म्यूजिक का इंतजाम किया है ताकि हर कोई उस मोमेंट को एन्जॉय कर सकें। बेटी के रिसेप्शन में आमिर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इतना ही नहीं आमिर बेटी और दामाद के साथ मीडिया के सामने फोटो भी खिचवाएंगे। इरा और नूपुर ने शादी से पहले 3 साल तक एक- दूसरे को डेट किया है। तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। कपल अपने नए सफर की शुरुआत के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article