Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani शादी के बाद गोल्डन टेंपल में किए दर्शन, फोटोज देख फैंस बोले- 'इनकी शादी सफल..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 1, 2024, 01:10 PM IST

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani at Golden Temple: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें वह गोल्डन टेंपल में आशिर्वाद देते नजर आ रहे हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani at Golden Temple: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें वह गोल्डन टेंपल में आशिर्वाद देते नजर आ रहे हैं। दोनों ने गोवा में 21 फरवरी 2024 को सात फेरे लिए हैं। रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार शामिल हुए हैं। दोनों अपनी मेहंदी से लेकर हल्दी तक की सभी फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है, सोशल मीडिया पर अब गोल्डन टेंपल की उनकी फोटोज सामने आ रही हैं, जिसमें वह दर्शन करते नजर आ रहे हैं। रकुल और जैकी की इन तस्वीरों पर फैंस का रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

गोल्डन टेंपल में रकुल-जैकी ने किए दर्शन

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी की फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं, इस बीच दोनों ने गोल्डन टेंपल में भी आशिर्वाद लिया है। जिसके बाद फैंस भी रकुल और जैकी की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रकुल और जैकी की शादी सफल होने वाली है, अभी से प्यार दिख रहा है।'

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed