Rakul Preet Singh और जैकी भगनानी ने शादी में किया बड़ा बदलाव, PM मोदी से ली प्रेरणा

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Big Changed In Wedding Plan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी फरवरी में है। लेकिन हाल ही में उन्होंने शादी के प्लान में बड़ा बदलाव किया है, जिसकी प्रेरणा उन्होंने पीएम मोदी से ली थी।

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Big Changed In Wedding Plan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपने रिश्ते को नया मुकाम देने के लिए तैयार हैं। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में होगी। जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) और रकुल प्रीत सिंह की शादी के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में दोनों ने अपनी शादी के प्लान में बड़ा बदलाव किया है और ये बदलाव उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था। दोनों विदेश में परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेते। लेकिन प्रधानमंत्री के 'वेड इन इंडिया' अपील के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने फैसला किया है कि वे भारत में ही शादी करेंगे। खबरों की मानें तो कपल गोवा में सात फेरे लेंगे। उनकी शादी की रस्में दो दिनों तक चलेंगी, वहीं दोनों 21 फरवरी को फेरे लेंगे।

End of Feed