बॉलीवुड

Triptii Dimri ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, हस्बैंड में होने चाहिए ये गुण

Triptii Dimri on Marriage Plans: 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन्स देने के बाद से ही तृप्ति डिमरी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान तृप्ति डिमरी ने शादी करने को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके होने वाले हस्बैंड के अंदर केवल एक क्वालिटी होनी चाहिए।

Image

Triptii Dimri

Triptii Dimri on Marriage Plans: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' से तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को लोगों के बीच खूब लोकप्रियता मिली है। रश्मिका मंदाना से नेशनल क्रश का टैग छीनकर तृप्ति डिमरी ने अब अपने नाम कर लिया है। तृप्ति डिमरी साल 2012 से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन सही पहचान उन्हें फिल्म 'एनिमल' से मिली है। इस समय हरकोई तृप्ति डिमरी की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ की जानकरी रखना चाहता है। तृप्ति डिमरी के ज्यादातर फैन्स जानना चाहते हैं कि वो किसे डेट कर रही हैं और उनके क्या मैरिज प्लान्स हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति डिमरी ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है।

हाल ही में बात करते हुए तृप्ति डिमरी ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने अभी इस बारे में कुछ भी सोचा नहीं है। तृप्ति डिमरी ने यह भी बताया कि शादी करते वक्त उनके हस्बैंड में क्या क्वालिटी होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि वो एक अच्छा इंसान होना चाहिए। तृप्ति ने यह बता दिया है कि उनकी खास डिमांड नहीं है, उनका पार्टनर केवल अच्छा इंसान होना चाहिए।

बता दें तृप्ति डिमरी ने काफी समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई कार्नेश शर्मा को डेट किया था। कुछ दिनों पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्नेश शर्मा से अलग होने के बाद अब तृप्ति डिमरी बिजनेसमैन सैम मर्चेंट संग चर्चा में बनी हुई है। इन रिश्ते को लेकर तृप्ति डिमरी ने अपनी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article