Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Big Changed In Wedding Plan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपने रिश्ते को नया मुकाम देने के लिए तैयार हैं। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में होगी। जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) और रकुल प्रीत सिंह की शादी के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में दोनों ने अपनी शादी के प्लान में बड़ा बदलाव किया है और ये बदलाव उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था। दोनों विदेश में परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेते। लेकिन प्रधानमंत्री के 'वेड इन इंडिया' अपील के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने फैसला किया है कि वे भारत में ही शादी करेंगे। खबरों की मानें तो कपल गोवा में सात फेरे लेंगे। उनकी शादी की रस्में दो दिनों तक चलेंगी, वहीं दोनों 21 फरवरी को फेरे लेंगे।
इस बारे में बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) से जुड़े सूत्रों ने कहा, "रकुल और जैकी ने प्लान किया था कि वे शादी मिडल ईस्ट में करेंगे। सभी चीजें ऑर्डर के मुताबिक चल भी रही थीं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर में लोगों से अनुरोध किया था कि वे शादी या किसी बड़े फंक्शन के लिए विदेश की जगह अपने देश को ही चुनें। ऐसे में रकुल और जैकी ने भारत में ही शादी करने का फैसला किया।" बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 2021 से ही एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।
