बॉलीवुड

Singham Again के सेट पर अजय देवगन की आंख में लग गई थी चोट, 2-3 महीने के लिए चली गई थी विजन

अजय देवगन और रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे थे। एक्टर ने शो पर बताया कि एक्शन सीन शूट करते समय उनकी आंख में गंभीर चोट आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें 2-3 महीने के लिए चली गई थी विजन।

Image

Salman and Ajay Devgn (Credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे थे। अजय के साथ रोहित शेट्टी भी वीकेंड का वार पर नजर आए थे। शो पर अजय ने अपनी आंख की चोट के बारे में बताया था। शो पर एक्टर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। सलमान ने पूछा कि आपको जो आंखों पर चोट आई थी वो यही पर आई थी। रोहित शेट्टी ने कहा, हां इस फिल्म के सेट पर आई थी। ये भी पढ़ें- Mirzapur Movie: बड़े पर्दे पर दिखेगा मुन्ना भईया का भौकाल वेब सीरीज नहीं फिल्म में दिखेगा मिर्जापुर का खेल

सलमान ने बताया कि अजय के साथ सिंघम अगेन की शूटिंग पर क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि, अजय ने मुझे वो शॉट दिखाया था। मिसटाइमिंग हुई थी और उस आदमी को डंड़े से पीटना था और गलत समय की वजह से चोट सीधा उनकी आंखों में लग गई।

सिंघम अगेन के सेट पर चोटिल हो गए थे अजय

अजय ने कहा, इस चोट की वजह से 2-3 महीन के लिए मेरा विजन चल गया था। इतना ही नहीं मुझे सर्जरी भी करवानी पड़ी। सलमान ने आगे कहा, एक्शन करोगे तो ये सब तो होगा ही। अजय ने आगे कहा, आजकल तो फिर भी आसान हो गया लड़को के लिए। हमें तो पहले बिना किसी केबल और सीजीआई के एक्शन सीन्स करने पड़ते थे।

सिंघम अगेन का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। सिंघम अगेन में अजय बाजीराव सिंघम का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। अजय के साथ फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाया गया है। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article