Rakesh Maria Biopic: रोहित शेट्टी की मूवी के सेट से लीक हुआ वीडियो, आग के बीच चलते दिखे जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों राकेश मारिया (Rakesh Maria) की बायोपिक में बिजी हैं, जिसे डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बना रहे हैं। रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम की ये मूवी राकेश मारिया की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म से सामने आ रही ताजा खबर की मानें तो रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम के अपकमिंग मूवी के सेट से एक क्लिप लीक हो गया है। इस क्लिप में जॉन पुलिस ऑफिसर की वर्दी में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रोहित शेट्टी ने अपनी नई फिल्म राकेश मारिया बायोपिक शुरू कर दी है, जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल प्ले करते दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी की ये मूवी राकेश मारिया की किताब लेट मी से इट नाउ पर आधारित होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम राकेश मारिया के किरदार में दिखाई देंगे। ताजा खबरों की मानें तो सेट से एक वीडियो क्लिप लीक हुआ है, जिसमें जॉन अब्राहम राकेश मारिया की तरह वर्दी पहनकर वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जॉन के आसपास आग जलती हुई दिखाई दे रही है और उनके सामने दंगाई खड़े हुए है। रोहित शेट्टी के सेट से लीक हुई ये क्लिप देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि वो जॉन अब्राहम को उनके करियर का सबसे आइकॉनिक किरदार देने वाले हैं।

John Rohit

लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से जूझ रहे हैं जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले कुछ सालों से लगातार अलग-अलग किरदार ट्राई कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही हैं। दर्शक और क्रिटीक्स उनकी फिल्मों की तारीफ करते हैं लेकिन वो भीड़ सिनेमाघरों के बाहर नजर नहीं आती है। ट्रेड पंडितों का मानना था कि जॉन को किसी मास डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाना चाहिए। जॉन ने राकेश मारिया की बायोपिक के लिए रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिलाकर ट्रेड पंडितों की चाहत पूरी कर दी है। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी जॉन के करियर में पड़ा सोलो हिट का सूखा खत्म करेंगे।

End of Feed