बॉलीवुड

सुनील शेट्टी ने नहीं देखी बेटे अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2', कारण जानकर होगी हैरानी

Suniel Shetty Not Watch Ahan Shetty's Border 2: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। वहीं दूसरी ओर सुनील शेट्टी ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने बेटे अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2' नहीं देखी है।

Image

Pic Credit: Instagram

Suniel Shetty Not Watch Ahan Shetty's Border 2: 90 के दशक के टॉप एक्टर्स में से एक सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की ओर से खूब पसंद किया गया है। हैरानी की बात यह है की सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' अभी तक नहीं देखी है। सुनील शेट्टी के इस बयान के बाद अब हरकोई यह जानने को बेताब है कि सुनील शेट्टी ने अपने बेटे की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' क्यों नहीं देखी है।

जानिए सुनील शेट्टी ने क्यों नहीं देखी बेटे अहान शेट्टी की फिल्म

एबीपी न्यूज से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया, 'मैंने अपने मन में फिल्म देखने से बहुत पहले सोच लिया था कि देशभक्ति की फिल्म है, तो 500 करोड़ रुपये की कमाई होनी चाहिए। मैंने ठान ली थी कि मैं देखूंगा 500 करोड़ी होने के बाद। मुझे लगता है कलेक्शन इसके आसपास पहुंचा है। इस मूवी का कलेक्शन 489 करोड़ रुपये हो गया है और मुझे लगता है कि पिता के प्यार के चक्कर में उपरवाला 10-11 करोड़ दे ही देगा। सोचा था, एक इमोशन है और मैं उसमें फंसा हुआ हूं। मैंने फिल्म देखी नहीं है।' (इसे भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो ने तोड़ डाला विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, जानिए यहां)

'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस मूवी में अहान शेट्टी के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article