बॉलीवुड

Mahesh Bhatt ने अपने दामाद एनिमल स्टार रणबीर कपूर का दिया साथ, कहा- 'धूप में खड़े होंगे तो सनबर्न...'

फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। कुछ लोगों ने इस फिल्म को काफी ट्रोल किया है। फैंस अब एनिमल पार्क का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब महेश भट्ट ने हाल ही में अपने दमाद का साथ दिया है। आइए जानते हैं कि महेश भट्ट ने क्या कहा है।

Image

Mahesh Bhatt

फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। साथ ही जोरदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूनी खेल मचा दिया था। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था, लेकिन कुछ लोगों ने इस फिल्म को काफी ट्रोल किया है। फैंस अब एनिमल पार्क का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब महेश भट्ट ने हाल ही में अपने दमाद का साथ दिया है। आइए जानते हैं कि महेश भट्ट ने क्या कहा है।

खूनी खेल जैसा

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट रिश्ते में रणबीर कपूर के ससुर लगते हैं। अब महेश भट्ट ने 'एनिमल'को सपोर्ट करते हुए कुछ बातें कही है। एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने कहा- ये मनोरंजन का एक हिस्सा है। यह एक खूनी खेल जैसा है। जहां आप गिरते हो तो कुछ लोग जश्न मनाते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो आपकी जीत की खुशियां मनाते हैं।

धूप में खड़े होंगे तो सनबर्न तो होगा ही

महेश भट्ट ने कहा लोगों को अपनी लाइफ खुद ही चुननी होती है। दुनिया क्रिएटर्स की है न कि उनकी जो बस बैठकर पत्थर उछालते हैं। एक एक्टर बनने के लिए अलग प्रकार की हिम्मत की जरुरत होती है। यह तो प्रोफेशनल जोखिम है। आप एक साथ सब कुछ नहीं कर सकते। आप धूप में खड़े होंगे तो सनबर्न तो होगा ही।'

कितना हुआ था इस फिल्म का कलेक्शन

रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बनाया था। साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article