बॉलीवुड

Sourav Ganguly की बायोपिक की शूटिंग शुरू, Rajkummar Rao की बीटीएस फोटोज हुई वायरल

Sourav Ganguly Biopic: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो गई है। इस दौरान की फोटोज सामने आ गई है।

Image

सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर आया अपडेट (pic credit-twitter)

Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्त्री, स्त्री 2 और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी मूवीज में अपना जलवा बिखेरा है। राजकुमार राव की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक भी शामिल है। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव ने मूवी की शूटिंग कोलकाता में शुरू कर दी है। (ये भी पढ़ें-Rajkummar Rao की Raftaar की बदल गई रिलीज डेट, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट)

rajkummar rao pic

सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर आया अपडेट (pic credit-twitter)

सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर आया अपडेट

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी की शूटिंग अब मुंबई से कोलकाता शिफ्ट हो गई है। फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में वह कोलकाता पहुंचे और शहर की कई खास जगहों पर शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कोलकाता का यह शूटिंग शेड्यूल करीब 15 दिनों तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहला हिस्सा सौरव गांगुली के शुरुआती दिनों पर आधारित है। शूटिंग सबसे पहले गांगुली के बेहाला स्थित घर पर हुई, जहां उनके बचपन और परिवार से जुड़े कई सीन फिल्माए जा रहे हैं। इसके बाद टीम कोलकाता के मैदान और ईस्ट बंगाल क्लब पहुंची, जहां आर्यन क्लब के दिनों को दोबारा दिखाने के लिए खास सेट तैयार किए गए हैं। शूटिंग के दौरान राजकुमार राव लाल ट्रैकसूट में नजर आए।

सौरव गांगुली भी हुए शामिल

मालूम हो कि मेकर्स को आखिरकार ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शूटिंग की अनुमति मिली। यहां सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के कई यादगार पलों को दोबारा फिल्माया जा रहा है। इनमें लॉर्ड्स बालकनी में टी-शर्ट लहराने वाला उनका मशहूर जश्न भी शामिल है, जो भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है। फिल्म की शूटिंग ईडन गार्डन्स के अलावा आर्यन क्लब के नीचे स्थित दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर में भी हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार सौरव गांगुली खुद भी कई बार शूटिंग सेट पर पहुंचे और फिल्म से जुड़े अहम हिस्सों में मेकर्स की मदद कर रहे हैं, ताकि उनकी जिंदगी को सही तरीके से पर्दे पर दिखाया जा सके। इसके अलावा राजकुमार फिल्म की रफ्तार का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article